झाबुआ। विकासखण्ड मेघनगर अन्तर्गत विभागीय संस्थाओं के किये गये मैदानी निरीक्षण में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा संकुल केन्द्र उच्चतर मावि मदरानी से संबंद्ध प्राथमिक शाला भावपुरा के किए गए निरीक्षण में पाया कि संस्था भवन की नियमित सुव्यवस्थित रंगाई-पुताई का कार्य संस्था में पदस्थ गोरसिंह मेडा सहायक अध्यापक के द्वारा उपलब्ध राशि के उपरांत नहीं करवाया गया तथा शाला परिसर के समीप साफ-सफाई की व्यवस्था प्रतिकूल पाई गई, साथ ही ग्रामीण जनों एवं बच्चों के द्वारा निरीक्षण में अवगत कराया गया कि मेड़ा द्वारा अध्यापन कार्य में पर्याप्त रूचि नहीं ली जाती है। कर्तव्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने से सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय शा.बालक उ.मा.वि. रामा विकास खण्ड रामा नियत किया गया है। Post navigation आंगनवाडी कार्यकर्ता को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी प्रभारी मंत्री पहुंचे दिवंगत राठोड़ के घर