डॉ.सरफराज खान, उमरकोट प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित उमरकोट पर प्रत्येक हितग्राहियों को 10 किलोग्राम अनाज दिया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्ती योजना में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहनलाल चौधरी का पुष्प माला द्वारा स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को अन्न वितरण करना शुरू किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मोहन डामोर, जनपद प्रतिनिध सरदार डोडियार, वेलसिंग डोडियार, कालू डामोर अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उक्त जानकारी उचित मूल्य दुकान प्रभारी मोहरसिंह द्वारा दी गई। Post navigation अन्न उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि काॅसवा एवं जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार ने किया रामा ब्लॉक के ग्रामों में भाजपाइयों ने अन्न उत्सव मनाया, हितग्राहियों को बांटे अन्न पैकेट्स