झकनावदा:-

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा की उचित मूल्य की दुकान पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार व झकनावदा नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र वर्मा,मंडल कार्यकारिणी सदस्य बबलू माण्डोत,नारायण राठौड की गरिमामय उपस्थिती में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके पश्चात अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को संबोधित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में कहा की भोजन भी जीवन भी सम्मान भी धन्यवाद मोदी जी। प्रधानमंत्री जी की इस महत्वकांक्षी योजना से गांव में कोई गरीब परिवार भूखा नहीं रहेगा ना ही किसी परिवार को रोटी की समस्या रहेगी सबकी झोली में मुफ्त अनाज है यह सरकार का गरीब के हित में सबसे पावन कार्य है इससे गरीब को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा इस पावन कार्य में प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी चौहान भी हमारे साथ हैं और मध्य प्रदेश सरकार ने राशन की सुगमता भी बनाई है इस योजना के लिए हमें प्रधानमंत्री जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी दोनों का धन्यवाद करना चाहिए। इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था अंतिम पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले उसी सपने को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है केन्द्र व मध्यप्रदेश की सरकार हर वर्ग के गरीब वंचितो के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है उनका लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए अन्न उत्सव के अंतर्गत हर पात्र व्यक्ति को अनाज मिलना चाहिए शासन ने एक और नियम बना दिया है चाहे व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने अंगूठे से अनाज ले सकता है शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीब परिवार को नि:शुल्क व अच्छा अनाज मिलेगा, इसके तहत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर एलईडी टीवी लगाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव कार्यक्रम को देखा और सुना एवं उसके पश्चात पात्र हितग्राहियों को अनाज वितरण किया गया। इस अवसर पर अन्न उत्सव कार्यक्रम के प्रभारी सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा व भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार, झकनावदा तहसीलदार जगदीश चंद्र वर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य बबलू माण्डोत व नारायण राठौड़, समाजसेवी मोहनसिंह राव, मांगीलाल पडियार,नोडल अधिकारी शाखा पर्यवेक्षक शैलेन्द्रसिंह शक्तावत,संस्था सहायक प्रबंधक हरिराम पडियार, सेल्समेन रवि राठौड़,आयदान चोयल,सुरेन्द्र पंवार,भरत राठौर,अज्जु राठौड़, नंदकिशोर निंम्बोलिया,राधेश्याम वैरागी,गंणिया मेघवाल एवं मीडिया के साथी देवेन्द्र बैरागी,मनीष कुमट, संजय व्यास, हरिश राठौड़ आदि ग्रामीण जन एवं स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *