[झाबुआ लाइव डेस्क प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ग्राम पारा में रखा गया । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश अजनार पारा भाजपा मण्डल मंत्री , एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडी डायरेक्टर उकारसिंह डामोर ,विशेष अतिथि समाज सेवि भाजपा नेता प्रकाश छाजेड़ की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों का कूम कूम तिलक व फूल हार से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उपस्तिथ जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वीडियो दिखाया गया उसके बाद मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान के पत्रक का वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओकरसिंह डामोर के द्वारा किया गया ।इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश अजनार के द्वारा पारा नगर की जनता एवं वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से लेकर अब तक की सभी जनकल्याण कारी योजनाओ पर प्रकाश डालते हुए ।भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाया ।इसके पशचात् कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रकाश छाजेड़ ने भी सभा को संबोधित करते हुए देश हित में तथा आम गरीब जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी सदेव तत्पर रहती है।कार्यक्रम का संचालन किरण देवल ने किया ।इस जनकल्याण कारी योजना का शुभारंभ करते हुए हितग्राहियों को पैकेज वितरण किए । उक्त कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष कोजरतसिह रावत ,पारा सोसायटी सेल्समेन विजय कोठारी, वेदप्रकाश मोदी , आनंद सरतालिया, प्रेमसिंह डाबी ,युवा नेता सुभम सोनी , दीपक परमार , विकाश अजनार ,जितेंद्र प्रजापत, शिवम डोडिया , आदि उपस्थित थे । Post navigation बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी उतरे हङताल पर, विभाग के निजीकरण के विरोध में काम किया बंद प्रभातफेरी निकाल किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ