उदयगढ उदयगढ़ मुख्यालय पर उत्कृष्ट शा उ मा वि संस्था जरुर शासन की और से संचालित है।किन्तु इस संस्था मे एम एल परमार प्राचार्य का स्थानांतरण वर्ष 2004 मे रतलाम जिले मे हो गया था। जब से इस उत्कृष्ट शा उ मा वि मे कभी व्याख्याता,तो कभी उच्च श्रेणी शिक्षको के रुप मे प्रभारीयो से ही कार्य चलाया जा रहा था? उत्कृष्ट शासकीय संस्था मे17वर्ष बाद टेन प्लस टु प्राचार्य आयशा कुरेशी ने कल दिनाकं 02/08/2021 सोमवार को अपनी ज्वाईनिंग देकर पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य के पद पर पदस्थ होते ही आयशा कुरेशी का प्रभारी प्राचार्य डी एस मोरी ने एवं संस्था के सभी स्टाफ कर्मचारियों तहेदिल से हार फुल पहनाकर स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि प्राचार्य आयशा कुरेशी पुर्व मे समीप के झाबुआ जिला मुख्यालय पर संचालित बालक शा उ मा वि मे प्राचार्य के रुप मे पदस्थ थी किन्तु दिसम्बर 2020मे किन्ही कारण वश इनका स्थानांतरण झाबुआ से ग्राम बहदा शाउ मा वि जिला रतलाम कर दिया गया था। करीब आठ माह बाद जन जातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक 1009/644/3021/25/1/के तहत पुर्व के विभागीय आदेश दिनाकं 24/12/2020 मे हुए बहदा जिला रतलाम मे हुए स्थानांतरण मे संसोधन करते हुए आयशा कुरेशी को उदयगढ उत्कृष्ट शासकीय संस्था का प्राचार्य पद पर पदस्थ किया गया है। जिससे इस संस्था मे फुल प्लेस प्राचार्य पदस्थ होने से क्षैत्र के पालकगणो मे भी काफी हर्ष का माहोल है।क्युकि इस संस्था मे करीब 17वर्षो से प्रभारी प्राचार्यो से ही काम चलाया जा रहा था। Post navigation भारी बारिश के बीच भजन गाकर एवं काले मटके फोड़ कर किया प्रदर्शन, संयुक्त मोर्चा ने मांगे पूरी करने की रखी मांग जनजातीय विकास मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त करणसिंह का किया भव्य स्वागत