मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ आम्बुआ से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम सेवड़ मोटाउमर सीमा पर आज तड़के जोबट की ओर से आ रहे पेपर वाहन की आम्बुआ की ओर आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत होने तथा एक युवक की मौत एवं एक गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। घटनास्थल पर पहुंचे हमारे संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार इको वेन जोकि इंदौर से समाचार पत्रों के बंडल लेकर आती आज सुबह तड़के 6 बजे के लगभग जोबट से आते समय सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 13 एच 5357 से आमने-सामने की भिड़ंत होने से उसमें सवार राजू चौहान नाम के युवक की घटनास्थल पर मौत हो जाने तथा अंकित साहू निवासी इंदौर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है घायल को अलीराजपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। Post navigation रात के अंधेरे में आये बदमाश ऐसे उठा ले गए बाइक; वारदात CCTV कैमरे में कैद .. पहाड़ो पर जमीन में गाड़ रखे थे अवैध महुआ कच्ची शराब के ड्रम; लाखो की अवैध महुआ कच्ची शराब जब्त …