जीवनलाल राठौड़, सारंगी पिछले 28 दिनों से जारी कोरोना कफ्र्यू में पुलिस उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। जिले एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ नगर में घूमने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इस सख्ती के बावजूद भी कई लोग बाजार में बगैर किसी काम के बिना कारण के घूमते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने ग्राम परवलिया का एक वाहन तूफान जीप एमपी 13 बीए 2129 रतलाम रोड इमली चौक में रोककर देखा उसमें संख्या से अधिक लोग बैठे हुए थे। ड्राइवर मुकेश पिता चुन्नीलाल मचार उम्र 26 साल निवासी खांडन खादन थाना काकनवानी क्षेत्र का बताया ड्राइवर से पूछताछ में कोई ठोस कारण नहीं बताया। आपदा प्रबंधन अधिनियम के जारी आदेश अनुसार पुलिस ने ड्राइवर मुकेश पिता चुन्नीलाल मचार पर धारा 188,269,270 भाद वि एवं आपदा प्रबंधन 2005 अधिनियम की धारा 51 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। Post navigation सिविल अस्पताल थांदला में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में जन सहयोग की राशि 15 लाख जिला प्रशासन को सौंपे कलेक्टर मिश्रा ने कोविशिल्ड वैक्सीन डोज लगवाया, दिया कोरोना को हराने का संदेश