रितेश गुप्ता, थांदला सिविल अस्पताल थांदला में जन सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिये रूपये 15 लाख की राशि जिला प्रशासन को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, नगर पंचायत थांदला के अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विश्वास सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोलु उपाध्याय, सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल भंसाली, नितिन नागर, सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पोपट गंग, कपडा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू सोनी द्वारा प्रदान किए गये। सिविल अस्पताल थांदला में ऑक्सीजन प्लांट अधिकतम 7 दिवस में प्रारम्भ हो जाएगा। ऐसे प्रयास किए गए है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा बताया गया कि अतिशीघ्र सिविल अस्पताल थांदला को एक एम्बुलेंस भी प्रदान करने की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी हैं। जो जल्दी ही प्रदान कर दी जाएगी। मण्डल अध्यक्ष श्री गोलु उपाध्याय के द्वारा दो आईसीयू की मांग की गई है एवं भाजपा जिला-उपाध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा डीजिटल एक्सरे मशीन प्रदान करने की कार्यवाही करने की मांग की गई है एवं सिविल अस्पताल थांदला में पर्याप्त स्टॉफ पूर्ति के लिये नितिन नागर एवं अनिल भंसाली ने ज्ञापन दिया है।कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनसहयोग के लिये धन्यवाद दिया एवं ज्ञापन के संबंध में एक दो माह में कार्यवाही कर पूर्ति करने का आश्वस्थ किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ज्योति परस्ते एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे.पी.एस.ठाकुर, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे। संदेश- दो गज की दूरी मॉस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना। Post navigation बोहरा समाज के युवाओं ने गरीबों को राशन वितरण कर मनाई ईद कोरोना की रोकथाम के लिए वार्डवार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त