रायपुरिया @लवेश स्वर्णकार कोरोना कर्फ्यू को लेकर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है पुलिस अधीक्षक आषुतोष गुप्ता तथा एसडीओपी सोनू डावर के निर्देशन में कस्बा भ्रमण के दौरान टी आई तेजमल पँवार ने एक शटर खोलकर सामान बेच रहे व्यापारियों पर कार्रवाही की है ।पुलिस ने बाकायदा प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी है। जिसमे बताया गया है कि रायपुरिया के जामली मार्ग पुलिया के पास भीड़भाड़ एकत्रित कर एक शटर से किराना सामान बेच रहे चारो दुकानदारों के यहां भीड़भाड़ करने तथा नियमों का उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर चारो आरोपियों पर धारा 144 के उलंघन पर 188,269,270 भादवी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 बी के अंतर्गत कार्रवाही की गईं है। ऐसे लोग अगर अब दोबारा समान बेचते पाए जाते है तो इन पर रासुका की कार्रवाही करने की बात भी पुलिस ने कहि है। दअरसल शासन प्रशासन ने कोरोना सक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए कोरोना सक्रमण ना फैले इसके लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया है लेकिन कस्बा रायपुरिया तथा ग्रामीण अंचलों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही किया जा रहा है लिहाजा पुलिस के भृमण के दौरान उक्त कार्रवाही की गई है थाना प्रभारी तेजमल पँवार ने अब देहात को छोड़कर ग्राम रायपुरिया में भी कार्रवाही के लिए शिकंजा कस लिया है वो अब पुलिस मोबाइल के साथ बाइक पर भी धीरे से पहुँच जाते है दअरसल स्थानीय कई व्यापारियों द्वारा घर दुकान एक होने की आड़ में दुकान की एक शटर के अंदर लोगो को ले जाकर व्यापार किया जा रहा है जिनमे कोरोना के सक्रमण के बढ़ने का खतरा बना हुवा है । आज हुई कार्रवाही के बाद कई लोग जो अब तक एक शटर खोलकर व्यापार कर रहे थे अब सतर्क हो गए है लेकिन कुछ व्यापारी अभी भी है जो दुकान बाहर खड़े रहते है और घर के सदस्य अंदर से लाकर सामना दे देते है ऐसे व्यापारी जो कोरोना सक्रमण को बढ़ावा दे रहे और शासन के प्रोटोकॉल का उलग्घन कर रहे पर भी कार्रवाही की जाना आवश्यक है । Post navigation हम घरों में सुरक्षीत रहे इसलिए पुलिस कड़ी घुप में खड़ी है कोरोना की चेन को तोडने में प्रशासन के साथ समाज की भूमिका भी अहम पुलिस की निगाह अब ग्रामीण अंचलों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर, की चालानी कार्रवाई