रायपुरिया @ लवेश स्वर्णकार 


पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गांव मोहनकोट में एसडीओपी सोनू डावर के नेतृत्व में आज रविवार को गांव मोहनकोट चौराहे पर बिना माश्क घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई इसके साथ बेवजह घूम रहे लोगों को अस्थाई जेल बनाकर रखा गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई बेवजह घूमते पाए गए तो कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। थाना प्रभारी तेजमल पंवार ने बताया कि ग्रामीण अंचलों से हमें शिकायतें मिल रही थी कि ग्रामीण अंचलों में कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है जिसके चलते आज पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँची और कार्रवाई की। एसडीओपी सोनू डावर ने बताया अब हमारी निगाह ग्रामीण अंचलों पर भी है वहा कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है लिहाजा हमने ग्रामीण अंचलों के गांव का रूख किया है ।चालानी कार्रवाई में 2800 रुपैया का अर्थदंड वसूल किए है ।यह कार्रवाई अब ग्रामीण अंचलों में निरंतर जारी रहेगी। साथ ही एसडीओपी सोनू डावर ने ग्रामीण जनों से अपील की है कि अनावश्यक कार्यों से बाहर नहीं घूमे तथा अपने घरों में रहे अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकले चालानी कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंवर सिंह चौहान जितेंद्र रावत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *