रक्षित मोदी, छकतला स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंगलवार को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल बखतगढ़ (म.प्र.) में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को और खास बनाते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति आलीराजपुर द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। नि:शुल्क रक्तदान शिविर व ब्लड ग्रुप शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया। जिसमें एकत्रित रक्त इन्दु ब्लड बैंक बोडेली जिला छोटा उदयपुर (गुजरात) में जमा करेंगे क्योंकि मध्य प्रदेश के जों मरीज गुजरात इलाज के लिए जाते है तो उन्हें सही समय पर रक्त मिल सके तथा थैलेसीमिया व अन्य बीमारियों से जूझने वाले पीड़ितों के काम आएगा। शिविर में 25 युवा उपस्थित होकर रक्तदान किया । जिसमे सकरिया दादा, अमजद मंसूरी , राहुल भयडीया, कादू सिंह डुडवे , अय्याज मंसूरी , विजय जोकटीया,इमरान शेख अय्याज शेख शिवा रावत साजन डोड्वा करण डोड्वा रविदास कनेश गोविन्द भयडीया तथा बखत गढ़ के आम नागरिक उपस्थित रहे। Post navigation स्वछताग्रहियों ने जनपद सीइओ-एसडीएम को ज्ञापन सौंप की मांग आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुचेंगे समाजजन