पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
इस वर्ष आदिवासी एकता परिषद का 28वां आदिवासी साँस्कृतिक महासम्मेलन झाबुआ में 13 व 14 जनवरी को होने जा रहा है। आलीराजपुर जिले में भी चारों ओर तैयारियां जोरों पर हैं, सम्पूर्ण जिले में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है। जिले के पास में ही झाबुआ में अन्तराष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस शुभ अवसर को कोई छोड़ना नहीं चाहता है। युवा एवं महिलाएँ अपनी आदिवासी क्षेत्रीय संस्कृति के अनुरूप ड्रेस तैयार करवा रहे हैं। जिसका मुख्य कार्यक्रम 14 जनवरी 2021 को होने जा रहा है। अलीराजपुर जिले के समस्त ग्रामों, कस्बों एवं नगरो से भी समाज जन अलीराजपुर के स्थानीय टँकी ग्राउंड में एकत्रित होकर 14 जनवरी को ही प्रातः 9.00 बजे सैकड़ो वाहनों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रैली के रूप में झाबुआ पहुचेंगे। अपनी संस्कृति की देश विदेश में पहचान बने ऐसा प्रयास समाज जनों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक समाज सगाजनों से झाबुआ जाने की अपील आदिवासी समाज कोर कमेटी अलीराजपुर द्वारा की गई है। उक्त जानकारी आकास के जिला महासचिव भंगूसिंह तोमर द्वारा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *