भूपेंद्र नायक, पिटोल भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष को पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता ‘महा जनसंपर्क अभियान’ के तहत हर घर तक पहुंचाएंगे तथा उन्हें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा कर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ कर 2024 में फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली सशक्त भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रेरित करेंगें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में झाबुआ विधानसभा में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशाल बाइक यात्रा निकाली गयी | झाबुआ विधानसभा के कल्याणपुरा से प्रारम्भ हुआ यात्रा पिटोल पहुची जहा पिटोल के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया | पिटोल बाजार के मुख्य मार्ग से होती हुई बाइक यात्रा कुंदनपुर की ओर रवाना हुई जहा से झाबुआ विधानसभा के विभिन्न नगरो गावो से होती हुई समापन स्थल झाबुआ पहुचेगी | Post navigation कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण सिकल सेल एनीमिया बीमारी को लेकर जागरूकता के लिए एक सभा हुई