अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- क्षेत्र के ग्रामीण डाकियों को रतलाम के डीएके सिंघम द्वारा हैंड डिवाइस मिनी कम्प्यूटर प्रदान कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान यशवंत शर्मा, निरीक्षक डाक घर अलीराजपुर व गोपालसिंह मोरी, भाबरा आजाद नगर, पोस्टमास्टर के मार्गदर्शन 5 अगस्त को सभी ग्रामीण शाखा डाकपाल ऑनलाइन से जोड़ा गया। बरझर, सेजावाडा, रिंगोल, बडा खुटाजा, घोडामंडल, अमनकुआं, माथनां मेंडा व झीरन को ऑनलाइन कार्य सेवा प्रारंभ किया गया। हैंड डिवाइस से ग्रामीण डाक घर मोबाइल बैंक की तरह ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन बैकिंग कार्य कर सकेंगे, जिससे राज्य सरकार की ओर से जनता को मिलने वाली सुविधाओ का लाभ स्थानिय स्थल पर जनता को मिल सकेगा। Post navigation आदिवासी दिवस होगा विशाल सम्मेलन बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न, सौंपे गौरक्षों को दायित्व