रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय लायंस मांटेसरी स्कूल में कोराना नियमों के साथ नवीन कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद हेतु शपथ विधि समारोह संपन्न किया गया। लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष लायन बद्रीलाल गुप्ता ने दूसरी बार लायंस क्लब अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ विधि लायन कैलाशचंद कारा द्वारा संपन्न करवाई गई। पूर्व अध्यक्ष दिनकर वाजपेयी द्वारा लायंस क्लब के परंपरागत ढंग से गेबल नवनियुक्त अध्यक्ष को भेंट की गई। साथ ही सचिव पद हेतु लायन कैलाश चंद्र कारा, कोषाध्यक्ष पद हेतु लायन उमेश पीचा, कोषाध्यक्ष पद पर लायन श्रीमंत अरोरा, उपाध्यक्ष पद हेतु लायन महेंद्र सोनी, लायन चिराग जैन एवं लायन सावन गर्ग ने शपथ ली । कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी शपथ लेकर नवीन कार्यकारिणी की इस शपथ विधि समारोह को संपन्न करा। अवसर पर लायन पूनमचंद गादिया, लायन वीआर अरोरा, लायन प्रकाशचंद्र घोड़ावत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन ऋषि भट्ट ने किया एवं आभार डॉक्टर ओम प्रकाश बजाज ने माना। मास्क वितरण कार्यक्रम शपथ विधि के पश्चात लायंस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने अपना प्रथम आयोजन मास्क वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न किया । लायंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष बद्रीलाल गुप्ता ने बताया कि अवसर पर स्थानीय पुरानी नगर पंचायत चौराहे पर तकरीबन 2000 मास्क का वितरण किया गया। अवसर पर लायन ओम प्रकाश बजाज, लायन महेंद्र उपाध्याय, लायन सांवलिया सोलंकी, लायन प्रशांत उपाध्याय, उपस्थित रहे। ) Post navigation कोरोना इफेक्ट – आज थांदला एसबीआई बैंक बंद जानिए क्यों भुजरिया पर्व को लेकर गवली समाज में उत्साह का माहौल