राहुल राठौड़@जामली ग्राम जामली में बनने वाले नवीन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन (हाई स्कूल) का रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 88 लाख रुपये है। सांसद डामोर ने कहा कि हाई स्कूल भवन के निर्माण हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। साथ ही कोरोना संकट से बचने हेतु हमेशा फेस मास्क का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील की।उक्त कार्यक्रम में गणमान्य जनों के साथ ग्राम पंचायत जामली के सरपंच, उपसरपंच, पंच, ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation अनाज घोटाले मामले में फंसे सुरेशचन्द्र उर्फ पप्पू जैन की जमानत अर्जी हुई खारिज; देखिये यह खबर …… कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार एक साथ 40 हुए पॉजिटिव, झाबुआ, कल्याणपुरा, राणापुर, थांदला, पेटलावद, पारा में यह मरीज आये चपेट में