सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद। जनजाति विकास मंच पूरे भारतवर्ष में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में जनजाति गौरव दिवस मना रहा है। इसी तारतम्य में जनजाति विकास मंच द्वारा पेटलावद खंड में भी प्रत्येक गांव में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसी को लेकर खंड टोली की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से जनजाति विकास मंच के रतलाम विभाग युवा प्रमुख श्री गौरसिंह कटारा ने विषय रखा तथा योजना बनाई गई। 8 नवंबर को पेटलावद खंड स्तरीय भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रत्येक गांव से वाहन आएंगे तथा 9 नवंबर से 15 नवंबर तक बिरसा सप्ताह के रूप में प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर पर बिरसा भगवान की पूजा की जाएगी एवं प्रत्येक घर भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर दी जाएगी। बैठक में सुखराम दामनिया, सुखराम मोरी, मगन सिंह कटारा, सुरसिंह मीणा, कोमल निनामा अमृत भाभर, निलेश कटारा, संजय मखोड़, अजय सिंगाड़, मनोहर मालीवाड़, कृष्णपाल गंगाखेड़ी, राजेंद्र चौहान, प्रवीण पंवार, सौरभ चतुर्वेदी, राकेश मांडोत, शंकर राठौड़, गौतम गेहलोत आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। Post navigation इंतहा हो गई..इंतजार की..इनकी भी सुनो सरकार; क्या यही है सिस्टम …? पीएम आवास योजना में पेटलावद के परेशान हितग्राहियों के लिए आई यह खबर; जानिए …