रितेश गुप्ता थांदला भाजपा पार्षद व दस्तक प्रतिनिधि पीटर बबेरिया की पत्नी एवं डॉ शैलेश बबेरिया व आनंद बबेरिया की माता जेनु बबेरिया का लंबी बीमारी के उपरांत दुखद निधन हो गया। स्व. जेनू बबेरिया में महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुई थी। उनके निधन पर नगर वासियों जनप्रतिनिधियों सामाजिक संस्थाओं समाज जनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती बबेरिया को बुधवार प्रात: 10 बजे कैथोलिक पद्धति से अंतिम संस्कार किया जाएगा । 11थांदला फोटो : 24 Post navigation आजाद नगर में चोरों ने बोला धावा, स्कूल परिसर में घुसकर 40 हजार की नकदी चुराई नौनिहालो की सुरक्षा पर लगा प्रश्नचिन्ह, स्कूल संचालक कर रहे मनमानी