मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ आम्बुआ बस स्टैंड पर स्थित एक मोबाइल दुकान में रात्रि के समय अचानक आग लग जाने के कारण लाखों की हानि का समाचार है आग बुझाने में नागरिकों ने सहयोग किया वरना समीप स्थित दुकान तथा मकान भी चपेट में आ जाते। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर किराए के कमरे में गुलाम मोहम्मद शेख कि मोबाइल दुकान में 9-10 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात कारणों से आग लग गई ।आसपास के लोगों ने दुकान संचालक को सूचना दी शटर तोड़कर आग बुझाई आग में मोबाइल, प्रिंटर, कंप्यूटर, घड़ियां आदि अनेक इलेक्ट्रोनिक सामान जलकर राख हो गए। दुकान संचालक के अनुसार आग में लगभग 8-10 लाख की हानि का अनुमान है। घटना की सूचना पुलिस थाना आम्बुआ एवं हल्का पटवारी को दी गई जिसकी जांच की जा रही है आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी जांच की जा रही है। ) Post navigation आखिर कब होगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, कहीं छठवे वेतनमान का तो कहीं डी.ए. का एरियर नहीं, प्रांतीय शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल मिला डिप्टी कलेक्टर से अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान नहीं होने पर मुख्यमंत्री को विधायक ने लिखा पत्र