रक्षित मोदी, छकतला शुक्रवार को कन्या हाइस्कूल छकतला एवं हाइस्कूल कडवानिया के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण में चंद्रशेखर विज्ञान पार्क एवं आईटीआई भ्रमण के लिए ग्राम के बसंतसिंह किराड, रविन्द्र सोनी, रमनलाल वाणी, रक्षित मोदी सहित जनभागीदारी समिति छकतला के सदस्यों ने भ्रमण दल को रवाना किया। साथ ग्रामवासियों ने इस प्रयास के लिए कलेक्टर सुरक्षि गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त के प्रति ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस प्रकार का अवश्य बहुत कम मिलता है। भ्रमण के लिए विद्यार्थियों की टीम चंद्रशेखर विज्ञान पार्क एवं आईटीआई में विभिन्न विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विज्ञान के अलग-अलग क्रियाकलापों खोजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर खुश हुए भ्रमण के लिए हाईस्कूल छकतला से प्राचार्य छितू सिंह बामनिया के साथ जबरसिंह बारिया प्रियंका ठकराव तथा हाईस्कूल कडवानिया से प्राचार्य केशरसिंह चौहान, गायत्री कनेश शामिल होकर भ्रमण करवाया गया। Post navigation बरसों से उपस्वास्थ्य केंद्र-शासकीय आवास व पीडीएस दुकानों पर बैजा अतिक्रमण कर रह रहे परिवारों के अतिक्रमण हटाए बाल संरक्षण सप्ताह अन्तर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों को अधिकारों की दी जानकारी