पियुष चन्देल, अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्र शेखर आजाद नगर सेक्टर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय भुराघाटा मे परियोजना अधिकारी श्री मुकेश भूरिया के मार्गदर्शन में चन्द्र शेखर आजाद नगर पर्यवेक्षक श्रीमती जसुमति चंदेल द्वारा बच्चों को सुरक्षा संबंधी समझाइश दी गई। 18 वर्ष तक के बच्चों में क्या-क्या समस्याएं आती हैं, तथा उन समस्याओं की सुरक्षा कैसे की जाती है, इस संबंध में जानकारी दी गई। बच्चों को उनके महत्वपूर्ण अधिकारों जैसे जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण का अधिकार तथा भागीदारी के अधिकार के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम तथा कम उम्र में बालिकाओं के साथ दुष्कर्म आदि की रोकथाम करने की समझाइश दी गई। वार्ड के पार्षद श्री नरेंद्र परमार ने पोषण, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। अंत में रैली निकाल कर ग्राम वासियों को बाल संरक्षण सप्ताह की गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, बच्चे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *