जितेंद्र वाणी,नानपुर
मानव सेवा माधव सेवा के संदेश को साकार करने में अब ग्रामीण युवा भी पीछे नहीं है। इसी के तहत समीपस्थ ग्राम माछलिया के पटेल फलिया के मरीज चमारिया पिता भंगलिया उम्र 24 वर्ष को पीलिया की बीमारी के कारण हीमोग्लोबिन 2.5 हो गया था, जिसे डॉक्टर ने ब्लड की मांग की, परिजनों ने साई सेवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप क्षीरसागर को जब मरीज के परिजनों ने संपर्क कर बताया कि सरकारी हॉस्पिटल अलीराजपुर में रक्त की तुरन्त आवश्यकता है। क्षीरसागर को सोशल मीडिया के माध्यम ज्ञात हुआ कि आज उन्ही के ग्राम माछलिया के जयस के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश का जन्मदिन है, क्यो ना इसे मानव सेवा हेतु यादगार बनाया जाए। उन्होंने तुरंत कनेश से संपर्क कर अपनी मंशा बताई। जिस पर उन्होंने तुरंत अपनी सहमिति देते हुए अपने साथियों से संपर्क किया , जिसमे पुलिस विभाग अलीराजपुर कार्यरत प्रमोद भयडिया, अजय कुमार एवं झाबुआ में सैनिक पद पर कार्यरत सुनील डावरव साथ में कनेश ने रक्तदान कर पीडि़त मानवता का संदेश दिया। इसी कड़ी में अरविंद कनेश ने ग्राम माछलिया की माध्यमिक शाला में 100 से अधिक बच्चों को आधुनिक पुस्तक और पैन का एक एक सेट अपने हाथों से भेंट कर ज्ञानदान की कल्पना को साकार रुप प्रदान किया। इस मानव सेवा और ज्ञानदान सेवा के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश ढोके, साई सेवा समिति, जगत डावर प्रभारी माध्यमिक शाला माछलिया, दौलत बघेल प्राथमिक शाला माछलिया एवं समस्त जिला कर्मचारी और शिक्षकों ने प्रशंसा की। साथ में अंत मे अतिथि शिक्षक रमेश कनेश ने अरविंद कनेश के इस सेवा कार्य का आभार व्यक्त करते हुए जिले में इस तरह के कार्यो के लिए प्रेरणादायी संदेश बताया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *