शिवा रावत, उमराली सोंडवा तहसील के ग्राम बयडिया में पुराना उपस्वास्थ केंद्र और दो शिक्षको के शासकीय आवास पर तथा पीडीएस दुकान पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त करवाया गया। गौरतलब है कि यह अवैध अतिक्रमण वर्षों कर ग्रामीणों ने अपना कब्जा कर रखा था और अपने परिवारों के साथ यहां निवासरत थे। इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को लगी तो जिसके बाद आज सोंडवा तहसीलदार निर्भयसिंह पटेल, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू की तथा उक्त स्थान पर अधिकारी पहुंचे और अतिक्रमण मौजूद रहकर हटाया तथा उक्त शासकीय आवासों व पीडीएस दुकान को संबंधित कर्मचारियों के सुर्पूद किया। ô Post navigation कलेक्टर ने अंचल की आंगनवाडिय़ां व स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जताया असंतोष कन्या हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर चंद्रशेखर विज्ञान पार्क व आईटीआई में प्रदर्शनी में जानी रोचक जानकारियां