राज सरतालिया@पारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आज नगर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला। जिसका नगर के नागरीको पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। पथ संचलन मे क्षेत्र की सैकडो युवा शक्ति ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आज नगर के शनि मंदिर प्रागण से भारत माता के चित्र पर पुष्पमाल अर्पण करने के पश्चात ध्वज वंदन कर पथ संचलन कि शुरुआत की। पथ संचलन शनि मंदिर से आरम्भ हो कर बोरी रोड कोठारी मोहल्ला होते हुवे राम मंदिर गली, राजेन्द्रसुरी चोक सदर बाजार नयापुरा होली चोक राजगड रोड बस स्टैण्ड होते हुवे पुनः शनि मंदिर पर जा कर समाप्त हुआ । पथ संचलन व स्वंय सेवको का जगह जगह पर नगर के नागरीको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयं सेवक परम पुज्य भगवा ध्वज को साथ लेकर जय घोष के नारे लगाते हुए व संघ के गीत होजाओ तेयार साथीयो व संगठन गढे चलो सुपथ पर बढे चलो गाते हुवे चल रहे थे। पथ संचलन से पुर्व बोद्धिक हुआ जिसमे उपस्थित स्वयं सेवको को खण्ड प्रचारक अनिल गिनावा ने स्वयं सेवको को बोद्धिक देते हुवे व संघ कि स्थपना के बारे मे विस्तार से बताते हुवे कहा कि भारत माता को परम वैभव पर लेजाने के लिए ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कि स्थापना हुई है। गिनावा ने स्वतंत्रता प्राप्ती मे संघ के सहयोग की भुमिका भी बताई। साथ ही पर्यावरण को नुकासान पहुचा रहे प्लास्टीक को बंद करने का आहवान स्वयं सेवको से किया व प्लास्टीक के दुषपरिणाम भी बताए। इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह पुनम गामड सहीत संघ के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। ) Post navigation विद्युत मंडल की तानाशाहीपूर्ण रवैये व बिजली कटौती से क्षेत्र के किसान हालाकान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कतारबद्ध होकर नगर में निकाला पथ संचलन