शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में शनिवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा रक्त दान समिति उमराली के युवाओं द्वारा सर्व समाज और सर्व जन को आमंत्रण कार्ड दे कर शिविर में आने का न्योता दिया एवं ग्राम में पहली बार रक्त दान शिविर रखा गया है, जिसके चलते युवाओ में काफी उत्साह है और सभी ग्रामीणों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने वाले कार्ड लेकर घर-घर पहुंचकर न्योता दे रहे हैं तथा युवाओं ने एक नवाचार किया है जिसके अंतर्गत वे नुक्कड़ नाटक से रक्तदान के लिए ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं ) Post navigation जनपद पंचायत में आनन्द सम्मेलन व अन्तराष्ट्रीय ‘‘स्वैच्छिक सेवा दिवस‘‘ का आयोजन भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के बैनर तले स्व.राजेंद्र माथुर -स्व.अरविंद काशिव की स्मृति राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह 8 दिसंबर को