जितेंद्र वाणी@नानपुर जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में सैकड़ों स्वयं सेवकों ने माली धर्मशाला के पीछे मैदान में स्वयंसेवक एकत्रित हुए एवं इसके बाद नगर में शाम 5 बजे पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवक कदम ताल करते हुए नगर के राम मंदिर, बड़चौक, कालिका मंदिर, दरगाह मोहल्ला, सेजगांव रोड, गांधी तिराहा, अस्पताल मार्ग, दत्त मंदिर हुए निकले, जहां पर सभी नागरिकों ने पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में अलीराजपुर जिला प्रचारक दिनेश पारगी, पटेल व वरिष्ठ स्वयंसेवक तरुण वाणी उपस्थित थे। आरएसएस जिला प्रचारक पारगी ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए कहा कि आरएसएस में शाखा का काम व्यक्ति निर्माण की फैक्ट्री का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का निर्माण से ही देश का निर्माण होता है और हमारा धर्म सत्य सनातन धर्म है हम बस यही चाहते हैं कि हमारा पवित्र हिंदू धर्म तथा हमारी प्रिय हिन्दू संस्कृति संसार में गौरव के साथ चिर जीवन प्राप्त करे। किन्तु हमारा धर्म तथा संस्कृति कितनी ही श्रेष्ठ क्यों न हो, जब तक उनकी रक्षा के लिए हमारे पास आवश्यक शक्ति नहीं है, उनका कुछ भी महत्व नहीं। इसलिए हमें धर्म तथा हमारी संस्कृति को बचाने के लिए कि समाज को एकत्रित होना पड़ेगा। ) ) Post navigation ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में घुसा, गंभीर हादसा टला प्रशिक्षु आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से बीसीएम-आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति समन्वयक ने भेंट की