भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर थाना के अंतर्गत ग्राम बड़ा घोसलिया में 7 वर्ष के बालक वीरसिंह पिता अर्जुन सिंह निवासी बड़ा घोसलिया का घर के बाहर बनी गहरी पानी की टंकी जो खुली थी में अचानक पांव फिसल जाने से टंकी में गिरा। जिस वक्त बालक पानी की टंकी में गिरा उस वक्त घर पर कोई नहीं था। हादसे के काफी समय के बाद घर के समीप वीरसिंह ने देखा तो बालक टंकी में मुंह पानी में गिरा पड़ा था। उन्होंने आसपास व परिजन को बताया व बालक को टंकी से बाहर निकाला देखा तो बालक की मौत हो चुकी थी। कोटवार ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मेघनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर धारा 174 में मामला पंजीबद्ध कर जांच अम्बाराम कटारा को सौंप दी। ) Post navigation बोलेरो जीप से बरामद हुए 9 लाख 87 हजार रुपए भाजपा विधायक गुमानसिंह डामोर ने जिले में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से की, इस मामले में जताई आपत्ति