फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर कोतवाली के तहत आने वाले ग्राम खेरवड में बीती रात बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। अलीराजपुर कोतवाली टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि मृतक तीन साल पहले पतरे लगाने के लिए दिए गए 15 हजार रुपए मांग रहा था, इसी को लेकर बीती रात करीब 9.30 बजे मृतक अभयसिंह उर्फ अबरिया पिता वेरसिंह डुडवे उमर 45 वर्ष का अपने बड़े भाई रेमतिया डुडवे से विवाद हो गया, तेश में आकर बड़े भाई रेमतिया ने पहले अपने भाई अबरिया पर देशी कट्टे से फायर किया, लेकिन जब छर्रे नहीं तले तो देशी कट्टे की बट से उसकी सिर पर लगातार वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। वारदात के वक्त मौजूद रिश्तेदारों ने उसे छुड़वाया तथा डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 100 ने घायल अभयसिंह को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां करीब रात 12 बजे सिर में गहरे घाव होने व अधिक रक्त बह जाने के चलते अभयसिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी रेमतिया के खिलाफ पहले आयपीसी की धारा 307 में मामला दर्ज किया था, लेकिन घायल अभयसिंह की मौत के बाद अब हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation अधिकारियों के दुर्व्यवहार से नाराज किसानो ने लगाई कलेक्टर से गुहार; नायब तहसीलदार वंदना किराड़ पर नक्सली बोलने का तो पटवारी अखिलेश शर्मा गुमराह कर अंगुठे लगवाने का लगाया आरोप एसपी की मुहिम; वर्षों से फरार चल रहे 5 फरारी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार