योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा == पिछले दिनो कश्मीर के पुलवामा मे हुए आतंकवादी हमले मे हमारे देश के 40 सी आर पी एफ जवान शहीद हो गये थे। जिससे पुरा देश आक्रोश मे आ गया था।जिसके बाद हमारे देश की IAF ने आतंकी संगठन के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक भी पिछले दिनों मे की है। हमारे सैनिकों व उनके परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए देश का लगभग हर नागरिक व संस्थान आगे आ रहा है ।और अपनी और से जिस तरह भी मदद की जा सकती है कि जा रही है। इसी तारतम्य मे सोंडवा के सकल व्यापारी संघ सोंडवा ने भी पुलवामा मे हुए आतंकवादी हमले मे शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से 33600 रु का डि डि बनाकर जिला स्तरिय शहीद राहत कोष मे जमा करने के लिए अलीराजपुर कलेक्टर श्री शमीमउद्दीन को सोपा।इस मौके पर सकल व्यापारी संघ से अनिल पराड़,हुसैनी भाई,रितेश राठौड़, बुरहानी भाई आदि मोजुद रहे। ) Post navigation Previous Post विधवा दिव्यांग पेंशनधारियों का विधायक मुकेश पटेल ने पुष्पमाला पहना कर किया स्वागत