विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ एसपी विनीत जैन ने कल देर शाम अपने तीन थाना प्रभारी इधर से उधर किए। सूची के अनुसार नरेंद्र सिंह रघुवंशी को डीआरपी लाइन झाबुआ से थाना प्रभारी थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ भेजा गया है। वहीं झाबुआ टीआई केएन त्रिपाठी को काकनवानी का टीआई बनाया गया है। वहीं मेघनगर थाना प्रभारी कौशल सिंह रावत को डीआईपी लाइन अटैच किया गया है, टीआई आरती चराटे को मेघनगर का नया टीआई बनाया गया है। साथ ही कंट्रोल के प्रभारी अब टीआई शिवराम जमरे होंगे। ) Post navigation पांच साल से चली आ रही आपसी रंजिश में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस गिरफ्त में ग्राम गुवाली में हुआ भारत गैस एजेंसी का उद्घाटन