विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

इंदौर मे रविवार को आयोजित हुए आल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के स्टेट लेवल अवार्ड तक्सीम प्रोग्राम मे मोहम्मद बिलाल खत्री को याकूब हनफ़ीअवॉर्ड के विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि डॉ. मकसूद अहमद खान साहब, सीईओ हज कमेटी ऑफ इण्डिया हज हॉऊस मुम्बई, विशिष्ट अतिथि ज़फ़र जमाल साहब, मुम्बई चैयरमेन- फेडरेशन ऑफ पीटीओज़, डॉ. सनवर पटेल साहब, पुर्व मेम्बर- हज कमिटी ऑफ इण्डिया, मुफ्ती सैय्यद सज्जाद साहब गोधरा, डा. शाहिद नागोरी उज्जैन,हज वेलफेयर सोसायटी के चैयरमेन मुकीत खान,कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद दाऊद हनफ़ी, डा.सैय्यद रियाज सर धार, गफ्फार खत्री सेंधवा, मोईन मतीन बुरहानपुर के साथ मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़े स्टेट पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट यूनिट के सदर/सेक्रेट्री, हज न्यूज़ बुलेटिन से जुड़े सभी मेम्बर और ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के अनेको स्टेट के ज़िम्मेदार साथीयो की मौजुदगी मे पत्रकार बिलाल खत्री को यह सम्मान प्रदान किया गया । इस अवसर पर जनाब डॉ. मकसूद अहमद खान, सीईओ हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने खत्री के कार्यो की सराहना एवं मुबारकबाद पेश करते हुए आगे भी हाजीयो को आने वाली परेशानीयो को समाचार के माध्यम से अवगत कराने की बात कही । मोहम्मद बिलाल खत्री को याकूब हनफी अवार्ड से सम्मानित होने पर बड़ी खट्टाली प्रेस क्लब ने शुभकामनाए दी।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *