10 फरवरी को राणापुर निवासी जितेंद्र सज्जनलाल कटारिया की झाबुआ रोड स्थित सीमेंट-सरिये की दुकान में बीती रात ढाई बजे के आसपास बदमाशों ने घुसकर एक एलईडी टीवी, कम्प्यूटर, दस हजार रुपए नकदी एवं अन्य दस्तावेज चुरा लिए थे। लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी चोर का फोटो सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हो गया। पुलिस को आशंका है कि यह आरोपी राणापुर शहर या आसपास के गांव का निवासी है। एसपी विनीत जैन ने मीडिया को यह फोटो रिलीज करते हुए आम लोगों से आव्हान किया कि वह इस चोर की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवाए, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा सूचनाकर्ता को उचित इनाम भी दिया जाएगा। इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना- एसपी विनीत जैन मोबाइल नंबर 7049100442 एएसपी प्रकाश परिहार मोबाइल नंबर 7049140335 एसडीओपी एश्वर्य शास्त्री मोबाइल नंबर 7049160211 टीआई राणापुर कैलाश चौहान मोबाइल नंबर 7049140528 कंट्रोल रूम झाबुआ- 7049140225 ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation टेटू रिमूवल का बढ़ता चलन आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली ताड़ी व ताड़ी बनाने की सामग्री