हरीश पंचाल, परवलिया जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर के प्रथम नगर आगमन पर ग्रामीणों ने उनका शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष शांति डामोर ने ग्राम में पानी की समस्या के दृष्टिगत सांसद निधि के पानी के टैंकरों का वितरण भी किया। वहीं ग्रामीणों ने जिपं सदस्य शांति डामोर को गांव में हो रही पेयजल की किल्लत के बारे में जिसे जिपं अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सचिव को फोन लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने को लेकर कार्ययोजना बनाने की हिदायत दी। इस अवसर पर बंशीलाल पाटीदार, महेश पाटीदार, राकेश मईड़ा, झमक पाटीदार, प्रकाश मुणिया, भावचंद मुणिया,चेनसिंह मुणिया, संतोष प्रजापत, शांतु कटारा, जितेंद्र सोनार्थी, हरीश पंचाल समस्त अनेक ग्रामीण मौजूद थे। ) Post navigation नही रहे आदिवासियों के धर्मगुरु खुमसिंह महाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने पेयजल संकट से निपटने के लिए टैंकर का किया वितरण