भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर

यूरीया खाद की काला बाजारी का खेल गोदामों से दुकानों तक किसी से छुपा नहीं है। बारिश कम होने की वजह से खेतों मे नमी बनाए रखने के लिए इन दिनों किसानों को यूरीया खाद की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे में किसानों के पेट पर आटा देकर अधिक मूल्य महंगी खाद काला बाजारी कर कुछ व्यापारी चांदी काट रहे है। ऐसे काला बाजारु व्यापारियों की शिकायत झाबुआ कृषि विभाग को ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी। सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने दल बल के साथ मेधनगर बस स्टेण्ड के समीप नाकोड़ा ट्रेडर्स अनाज दुकान पर छापा मार कार्यवाही की। जहाॅं पर अवैध रुप से भंडारण कर रखा 60 बोरी यूरीया खाद जब्त किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक एन.एस.रावत ने जानकारी देेतेे हुए बताया कि मेघनगर नाकोड़ा ट्रेडर्स के मालिक कमलेश एवं राजेश भंडारी के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण 1985 के खंड के तहत पंचानामा बनाकर सुपरदगी पुलिस को दी गई है। जिस पर मेघनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 8 व 34 भादवी एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया है। साथ ही काला बाजारी के लिए भंडार किया गया यूरीया खाद 60 बोरी भी जब्त किया गया। आगे भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *