भूपेंद्र बरमंडलिया@ मेघनगर कोविड-19 महामारी ने एक बार फिर जिले सहित मेघनगर एवं आसपास के ग्रामीण एरिया में आम रहवासयो की चिंता की लकीरे बढ़ा दी है। आज सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार झाड़तोड़ी में पूर्व के दिनों में कोरोना पोजेटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग की जद में आने से ग्राम के तीन व्यक्ति ओर कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसमें एक चाय वाला भी संक्रमित हुआ है जो मेघनगर आशा फार्मा के समीप शीतला माता रोड पर चाय की दुकान संचालित करता था। वही ग्राम घोसलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार के 8 लोग भी संक्रमित मिले हैं.. वहीं मेघनगर शहर होटल M4 के पीछे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत व्यक्ति के संपर्क में आने से नगर के 3 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं कुल 14 लोग मेघनगर एवं आसपास के एरिया में संक्रमित पाए जाने से अब हर किसी हर किसी की सांस फूलने लगी है। उक्त मरीजों के कोरोना पोजेटिव आने की पुष्टि मेघनगर के बी एम ओ डॉ सेलक्सी वर्मा ने की। Post navigation दिल के करीब मित्र मंडल ने शुरू की ग्राम साफ आंदोलन शुरू 60 बोरी यूरिया खाद जब्त, उर्वरक नियंत्रण की विभिन्न धाराओं में नाकोड़ा ट्रेडर्स पर मामला पंजीबद्ध