पियुष चन्देल, अलीराजपुर == भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी का 63 वॉ महापरिनिर्वाण दिवस 06 दिसम्बर को नगर अलीराजपुर के अम्बेडकर नगर (तीखी ईमली) में आयोजित किया जा रहा है। जिसका समय दोपहर 3.00 बजे रहेगा। अनुसूचित जाति विकास मोर्चा के जिला संयोजक लोकेन्द्र सोलंकी ने बताया कि अलीराजपुर जिले का यह प्रथम कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ’’बाबा साहेब’’ के परिनिर्वाण दिवस पर सभी अनुसूचित जाति के भाईयों, बहनों को आमंत्रित किया गया है। अनुसूचित जाति विकास मोर्चा अलीराजपुर के सावन तिनक, कमलेश गवले, शिवम डावर, रितेश सोलंकी, दिपक डोडवे, अक्षय गोजा एवं समस्त अनुसूचित जाति विकास मोर्चा ने अधिक से अधिक संख्या में समाजजन से उक्त कार्यक्रम में सहभागिता का आव्हान कीया है। Post navigation Google मैप ने पहले बताया कि अयोध्या मे राम मंदिर कहा बनेगा फिर हटाया कल रात हुई 7वी बाइक चोरी ने पुलिस की नींद उड़ाई