अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा के पिता व पत्रकार हर्षित शर्मा के नानाजी कृष्ण मंदिर के पुजारी नटवरलाल शर्मा मंदिर से ग्राम कालीखेतार अपने खेत पर जा रहे थे कि रास्ते मे उनकी मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आ गया जिसमें उनकी गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गिर गए जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई।आनन फानन में उन्हें स्वास्थ्य विभाग जोबट ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल दाहोद रेफर कर दिया गया। दाहोद हॉस्पिटल वालो ने भी उन्हें बड़ौदा ले जाने को कहा किन्तु बड़ौदा पहुँचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।पंडित जी के आकस्मिक निधन से नगर सहित पूरे अचल में शोक की लहर छा गई है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास कृष्ण मंदिर से दोपहर 1बजे निकली जाएगी। Post navigation गोपाल पुरस्कार योजना के तहत पशु चिकित्सालय में पशुमालिक पुरस्कार से नवाजे गए असंतुलित होकर नदी में गिरा ट्रैक्टर, वीडियो में देखिए घटनास्थल के हाल