फिरोज खान बबलू की ये खास रिपोटॅ विधान सभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने अपने प्रचार मे जुटे है । साथ ही एक जाजम पर बैठकर पाटी की रणनीति तैयार करने के लिये पार्टी कार्यालय के अब उदघाटन भी होने लगे है। भाजपा के प्रत्याशी माधोसिह डावर ने आज हाट बाजार के दिन पहुचकर नीमचौक चौराहे पर मण्ङल कार्यालय का विधिवत भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल के हाथो फीता काटकर उदघाटन किया । मंडल कार्यालय के उदघाटन अवसर पर राकेश अग्रवाल ने पार्टी गाइड लाईन के मुताबिक हर कार्यकर्ताओं को बताया की मतदाताओं तक पहुचकर शासन की योजनायें बताकर हर मतदाताओं से वोट करवाये । भाजपा प्रत्याशी माधोसिह ङावर ने कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओ को कहा की मात्र 13 दिन बचे है। आप लोगो को हर घर पहुचकर शासन दाॅरा चलाई जाने वाली योजना मे स्कुल मे छात्र छात्राओं को मिलने वाली से लेकर स्वास्थ्य विभाग से बच्चा पेदा होने से लेकर अन्तिम संस्कार तक लाभ बताना होगी। बिजली पानी व सङक तक सरकार की उपलब्धि मतदाताओं को गिनाकर अपने पक्ष मे वोट गिराने की बात कही। इस अवसर पर भूपेंद्र , महेश साहू ने भी कार्यकर्ताओ के बीच अपने विचार रखे । इस बेठक मे उप सरपच हिमसिग बारिया , ङायालाल पंचाल , महेन्द पंचाल, चन्दुलाल साहू , भरत साहू, शंकर राठौड़, कमलेश राठौड़, हनीफ़ खान , हमीद खान , किशन शर्मा, कपिल सोनी , हुजेफा अली , हातीम अली , हुसेनी अली , सेवला निनामा आदि मोजुद थे संचालन मनीष शुक्ला ने व आभार हिमसिग बारिया ने माना । Post navigation पार्टी के खिलाफ बगावत पर चला अनुशासन का डंडा, झाबुआ से जेवियर मेड़ा और अलीराजपुर से विशाल रावत छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित बच्चा चोरी गैंग मे शामिल निकला केसर अस्पताल का डाक्टर ; पूछताछ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार