झाबुआ लाइव डेस्क

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ की 98वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया की अध्यक्षता में शहनाई गार्डन में आयोजित हुई। बैठक मे बैंक के सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा ज्ञानदात्री सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बैंक अध्यक्ष वसुनिया द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियां एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला, जिसमें बैंक की प्रगतिशील अंशपंूजी, अमानते, वसूली एवं खाद, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, लाकर्स सुविधा, नवीन सदस्यता वृद्धि, साख विस्तार कार्यक्रम एनपीए आदि की प्रगति से अवगत कराया। बैंक ने वर्ष 2017-18 मे राशि रूपये 4 करोड 58 लाख का लाभ अर्जित किया है एवं 71.59 प्रतिशत वसूली हुई है एवं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑडट रिपोर्ट अनुसार बैंक गतवर्ष (ब) वर्ग में थी जो इस वर्ष ‘अ’ वर्ग मे आ गई है। साधारण सभा में बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीएन यादव द्वारा वर्ष 2017-18 की विषयवार जानकारी से आमसभा में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक द्वारा बैंक के प्रस्तावित अनुमानित बजट एवं वार्षिक कार्यक्रम वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 एवं बैंक की तुलनात्मक स्थिति से अवगत कराया। बैंक प्रतिनिधि दौलत भावसार ने कहा कि बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया के नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव के कुशल प्रबंधन से बैंक उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है । नाबार्ड अधिकारियो द्वारा अपने विजिट के दौरान बैंक की काफी प्रशंसा की। बैंक द्वारा मोबाइल, एटीएम वैन, नाबार्ड की वित्तीय सहायता से प्राप्त किया है जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल में पहुंचकर लोगों को प्रशिक्षित कर लाभांवित किया जाना है । साधारण सभा में वैभव लक्ष्मी महिला नागरिक बैंक मर्यायिद झाबुआ की अध्यक्ष कल्पना भूरिया की उपस्थिति पर भावसार द्वारा कहा कि कल्पना भूरिया महिला बैंक के माध्यम से सदैव महिलाओं के उत्थान के लिये प्रयासरत् रहती है। बैंक प्रतिनिधि यशवन्त भण्डारी द्वारा कहा कि बैंक द्वारा 4.58 करोड का लाभ अर्जित किया है वित्तीय संस्था को चलाने के लिये ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया जाना आवश्यक है, जो बैंक जितनी लाभ मे होगी वह उतनी सफल मानी जाएगी। वर्ष 2006 से 2018 तक लोक अदालत के माध्यम से बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के काफी पुराने प्रकरणो का निराकरण किया जाकर ब्याज की राशि माफ की गई। बैंक ने 99 वर्ष पूर्ण कर 100 वर्ष मे प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष भारचन्द्र भूरिया, संचालक धापू वसुनया, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, हेमचन्द्र डामोर, मडुभाई, राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधिगण सहित मीडिया कर्मी उपस्थित थे। बैंक द्वारा आज की सभा मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियो में मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजनान्तर्गत सर्वाधिक वसूली करने वाली संस्थाओं के प्रबंधक बालाप्रसाद प्रजापति, शांतिलाल जैन, विक्रमसिंह भिण्डे, तेजबहादुरसिंह, महिपालसिंह राणावत, मगनसिंह चौहान, राजेश वाघेला, शाखा स्तर पर एचएके पाण्डेय एवं तेजबहादुरसिंह व सर्वाधिक अमानत संगहण हेतु शाखा प्रबंधक गमलसिंह पटेल, गतवर्ष से सर्वाधिक अमानत दर वृद्धि किये जाने पर भगवानसिंह चौहान, सीबीएस सिस्टम, डीएमआर खाते, मोबाईल एटीएम वैन, टेक्निकल सपोर्ट हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर नीतिन जौहरी एवं विजय नासाए प्रधान कार्यालय मे अपने कक्ष का समग्र रूप से उत्कृष्ट कार्य करने पर कक्ष प्रमुख दिलीप वाणी, प्रण्लेखाकक्ष राजेश राठौर प्र.फिल्ड, मनोज कोठारी प्र स्थापना, हेमेन्द्रसिंह राठौर प्र.विपणन एवं खुमसिंह चौकिया (मुख्यमंत्री ऋण समाधान कक्ष) को पुरस्कृत किया गया। संचालन सुशीला डामोर द्वारा किया गया तथा सरस्वती वंदना आंकाक्षा मगरे, मानसी वैद्य, प्रीतिबाला चरपोटा एवं चिन्ता चौहान द्वारा की गई एवं आभार बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया द्वारा माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *