रितेश गुप्ता, थांदला मिल बांचे मध्यप्रदेश अभियान के तहत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय थांदला में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विपणन सहकारी संस्था अध्यक्ष फकीरचंद्र राठौड़, जन अभियान परिषद थांदला समन्वयक वर्षा डोडियार, मनोज परमार आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बच्चों की पढ़ाई के लिए हर तरह की योजनाएं चला रही है इसलिए विद्यार्थी मन लगाकर पढ़े और अपने स्कूल का नाम रोशन करें। इस दौरान अतिथियों द्वारा उपस्थित छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिसके सही जवाब मिलने पर अतिथियों ने स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को मनोज परमार एवं वर्षा डोडियार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल हक खान ने किया तथा आभार प्रधान पाठक मंगलसिंह ने माना। कार्यक्रम में कैलाशचंद स्वर्णकार, गीता श्रीवास्तव, कल्ली मुणिया भी मौजूद थे। Post navigation शिवराज पर फुल – ओर कलसिंह हाय हाय क्यो ? ऊंची मटकी फोड़ व बालकृष्ण प्रतियोगिता आज