चंद्रभानसिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 27 अगस्त की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कल शाम से एक 1 मिनट 40 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मुख्यमंत्री अपने रथ मे थादंला विधायक कलसिंह को बैठाये भाषण दे रहे है ओर भाषण खत्म होते ही जब मुख्यमंत्री का रथ आगे बढने लगता है तो वहा मौजूद लोग ” कलसिंह हाय हाय ” के नारे मुख्यमंत्री के सामने ही लगाना शुरु कर देते है । मुख्यमंत्री इस दोरान हाथ जोडकर जन अभिवादन करते है ओर एनाउंसर मोके की नजाकत को भांपकर भारत माता का जयकारा लगाना शुरु कर देता है ओर रथ हाय हाय के नारों के बीच गुजर जाती है । अब यह क्लियर नही हो पाया कि आखिर क्यो अगराल के युवक कलसिंह से नाराज थे । Post navigation नगर के मध्य लगा फ्लेक्स बना चर्चा का विषय जीप-कार में आमने-सामने हुई भिड़ंत दो जख्मी