रितेश गुप्ता ,थांदला नगर के युवा ने घोषणा पत्र मे किये गये वादो को याद दिलाने हेतु घोषणा पत्र को फ्लेक्स मे लगा कर याद दिलाने के प्रयास किये| नगर के नितिन नागर ने फ्लेक्स लगाकर बताया कि नगर परिषद चुनाव के समय दोनो ही दलो द्वारा जो घोषणा पत्र जारि किये थे व चुनावी चौपाल मे जनता के प्रश्नों पर इस घोषणा पत्र को सार्वजनिक स्थान पर लगाने का वादा किया था परंतु एक वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी इस वादे को पुरा नही किया गया, चुनावी वादो को याद दिलाने व अपने घोषणापत्र मे किये गये वादो कि ओर ध्यान आकर्षित करने लिए मेने व साथीयो ने नगर के मध्य उक्त फ्लेक्स लगाया है| नगर मे हर आता जाता व्यक्ति इस फ्लेक्स को देख आखिर क्यो लगा है ये फ्लेक्स इस पर अलग अलग बात कह रहा है | चुकी चुनाव मे भाजपा व कांग्रेस दोनो के घोषणा पत्र एक जैसे ही थे इसीलिए इस पर भाजपा के विजयी न प अध्यक्ष एवं कांग्रेस के विजयी उपाध्यक्ष का भी फोटो लगाया है| Post navigation अलीराजपुर जिले की राजनीतिक हलचल शिवराज पर फुल – ओर कलसिंह हाय हाय क्यो ?