सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट ग्राम भरावदा मे पीएचई विभाग द्वारा चयनित नवाकुंर समिति व नगर सुरक्षा समिति के सहयोग से गांव में पानी को शुध्द करने के लिए क्लीनवेट दवाई का वितरण समिति द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित नगर सुरक्षा समिति बाल्क उपाध्यक्ष लोधा अर्जुन हाडा ने बताया कि पानी को शुद्ध करना जरुरी है तभी हम अन्य बिमारी से बच सकते ओर बहुत सी बीमारीया दूषित पानी पीने के कारण होती है बिमारियों से बचने के लिए शुद्ध पानी व आसपास की सफाई होना जरुरी है। कार्यक्रम में पंचायत सचिव दशरथ पाटीदार, सहायक सचिव राजेन्द्र विश्वकर्मा, डा.शिवकुमार बक्शी गोतम कुल्हारा दिपेश हाडा विष्णु राधेश्याम परमार आदि उपस्थित थे। Post navigation हायर-सेकंडरी स्कूल की वॉलबाउंड्री का निर्माण हुआ शुरू नगरपालिका अमले ने वीआईपी रोड के दोनों ओर से बडी मात्रा में कचरा हटाया