आलीराजपुर। कलेक्टर नीतू माथुर ने बताया कि जिले के छात्रावासों में बेहतर मूलभूत सुविधा देने के उद्देश्य से जिले में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में 5 वर्ष से अधिक अवधि पूर्ण कर चुके अधीक्षक- अधीक्षिकाओं के स्थान पर नवीन अधीक्षक अधीक्षिका की नियुक्ति करने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया है । यह प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 तक की जाएगी । जिलेका कोई भी पात्र सहायक शिक्षक , प्राथमिक शिक्षक , माध्यमिक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का चयन विधिवित रूप से और नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कोई भी शिक्षक आवेदन कर सकता है । छात्रावास एवं आश्रमों की विस्तृत सूची संबंधित खंड शिक्षा कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग,आलीराजपुर कार्यालय में चस्पा की गई । Post navigation अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई, अनुविभागीय अधिकारी पांडे ने किया सील जनसुनवाई में आई वृद्ध महिला की समस्या का तुरंत समाधान करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश