रितेश गुप्ता, थांदला
एसपी विनीत जैन, एएसपी, एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के निर्देशन व थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक सुरेशचंद सेन, प्रआर विजय सैनी, आर सोहन तोमर, आर.भारत, महिला आर वर्षा मंडलोई, महिला आर शीला बघेल द्वारा गांजा तस्करों को अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते धरदबोचा। विगत दिनों थाना प्रभारी थांदला सहायक उपनिरीक्षक सुरेशचंद सेन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ंमहिला व एक पुरुष अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को बेचने हेतु बाहर ले जाने के लिए ग्राम भीमकुंड में है। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक सेन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाकर पुलिस बल भीमकुंड में घेराबंदी कर दबिश दी तथा संदेही महिला-पुरुष से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वीरसिंह पिता सोहन सिंगाड़ आयु 33 वर्ष तथा महिला ने उसका नाम वसुबाई बेवा गुड्डु सिंगाड़ आयु 37 वर्ष बताया। पुलिस द्वारा जिनकी तलाश लेते दोनों के के कब्जे से प्लास्टिक की थैलियां अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। पुलिस द्वारा जिनकी तलाशी लेते दोनों के कब्जे से प्लास्टिक की थैलियों में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरा मिला। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 50 ग्राम गांजा कीमत 40 हजार रुपए जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया व आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर विवेचना की जा रही है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *