ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट- प्रदेश की समस्त निकायों के कर्मचारीयों, दैनिक वेतन भोगी, जनसेवकों, कम्प्यूटर ओपरेटरो एवं सामुदायिक संगठकों की विभिन्न मांगो के निराकरण के लिए मध्यप्रदेश नगर निगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश की प्रत्येक निकायो मे कार्यरत कर्मचारियों ने चरण बद्ध आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। नगरपालिका आलीराजपुर के कर्मचारी आशुतोष दुबे एवं अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण मे प्रदेश की प्रत्येक निकायों में विरोध स्वरूप आज 20 अप्रैल को एक दिवसीय कामबंद हडताल की जा रही हैं। द्वितीय चरण में प्रदेश के समस्त संवर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 28 अप्रैल को म.प्र. संचालनालय व नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल का घेराव किया जायेगा। तथा तृतीय चरण में 1 मई से प्रत्येक निकायों में अनिश्चित कालीन कामबंद हडताल करके उग्र आंदोलन किया जायेगा।नगरपालिका के रविन्द्र सिंह वाघेला व जयश्री वर्मा ने जानकारी दी की संघ द्वारा निम्नलिखित मांगो को लेकर आंदोलन किया जा रहा है – – निकायों के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को 7 वे वेतनमान का लाभ। – समयमान वेतनमान का लाभ – निकायों में कार्यरत दैवेभो को स्थायीकर्मी योजना का लाभ – निकायों में कार्यरत सामुदायिक संगठकों को सेवा भर्ती नियमानुसार नियमित किया जाए। – निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65% के स्थान पर 70% की जाए। – निकायों के सेवाभर्ती नियमों में कम्प्यूटर आपरेटर के पद समाहित किये जाए। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांगो को नहीं माना तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। Post navigation किसान जोड़ो-किसान बढ़ाओ कार्यक्रम में एसपी ने ग्रामीणों को चिटफंड कंपनियों के झांसे में न आने की दी नसीहत बंद मकान में लगी आग, घंटों बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड, सब कुछ हुआ स्वाहा