नानपुर से जितेंद्र वाणी

आलीराजपुर जिले के नानपुर से शनिवार को उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनारायण, यमनोत्री और गंगोत्री चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं  का  जत्था रवाना हुआ। इसमें यात्री नानपुर से भी कई यात्री शामिल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह  यात्रा बड़वानी जिले के निगवा गांव से प्रारंभ हुई जो उज्जैन से होते हुए हरिद्वार जाएगी। जहां से चार धाम यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा 42 दिनों की रहेगी।

विधायक मुकेश पटेल ने भी यात्रियों से चर्चा की।

आज आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल भी तीर्थ यात्रियों से मिले व यात्रा के लिए मंगल कामना की। नानपुर से हरिकांत वाणी, पत्नी सुमन वाणी, अमृतलाल वाणी, निर्मला वाणी, छकतला से कन्हैयालाल वाणी, पत्नी संगीता वाणी, निवाली से जगदीशचंद्र वाणी, मुन्नीबाई वाणी, हर्षल वाणी शामिल है। सभी यात्रियों का जुलूस गांव में ढोल के साथ निकाला गया। इसके बाद पथवारी माता की पूजा कर गोपाल गोशाला से यात्रा पर रवाना किया। कई यात्री परिवार में घटी घटना में मृत व्यक्तियों की अस्थियां भी विसर्जन के लिए लेकर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *