[ अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट नानपुर से लगभग 5 किलो मीटर दूर सेजगाव ग्राम पंचायत हुई शौच मुक्त ओडीएफ होने के बाद ग्रामीणों ने ढोल मांदल के साथ सेजगाव मे जुलूस निकाला गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वस्थ विभाग, शिक्षक गण, होस्टल के छात्र-छात्राएं, सरपंच पंचो ने खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी। ग्राम के सचिव सुमेर डुडवे ने बताया कि विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है सेज़गाव जनपद सदस्य ऊँकार, सरपंच हजबाई वीरेंद्र पटेल, रवि शर्मा, मंडल संजोयक शरद श्रीसागर, विकास बघेल, गणपत चौहान, मनोहरलाल वाणी, प्रताप चौहान, पटवारी प्रेम सिंह, नवलसिंह बघेल, प्रेरक जामसिंग बघेल, मालसिंग तोमर, चोकीदार दरियाव सिंह आदि लोगो सहभागिता की। Post navigation वैकुंठ धाम गुरुद्वारा पर सात दिनी अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह पूर्णाहुति महाआरती के साथ संपन्न नववर्ष 2018 में विवाह मुहूर्त का रहेगा टोटा, पूरे वर्ष में केवल 62 दिन ही मुहूर्त