झाबुआ। 407 वाहन में किराना सामान भरकर आ रहे एक वाहन को फुटिया के सातबिल्ली फाटे के पास अज्ञात तीन-चार लुटेरों ने रापी लगाकर लूट लिया। फरियादी ड्राइवर शांतु अमरसिंह खराड़ी निवासी बद्दापुरा थाना शिवगढ़ ने बताया कि सातबिल्ली में वाहन को आते देख तीन-चार लुटेरों ने रापी लगाई जिसके बाद व वाहन में चढ़ गए और पत्थरबाजी कर वाहन रुकवाकर वाहन में लोड परचुन सामान कपड़े की दो गठाने एक नोकिया मोबाइल लूटकर भाग गए। प्रकरण में कोतवाली झाबुआ पुलिस ने 394 का मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। Post navigation गोली चलने की आवाज से लोगों में फैली दहशत जमीन विवाद में युवक की लट्ठ मारकर हत्या