भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल 40 फीट के पुतले का हुआ रावण प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल मैदान में पिटोल ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम हुआ, जिसमें जब पिटोल सहित आसपास के करीब 10 हजार ग्रामीण शामिल हुए पूरा खेल मैदान पब्लिक से भरा हुआ था। राधा कृष्ण मंदिर से राम लक्ष्मण हनुमान के धार्मिक जुलूस को बैंडबाजों के साथ खेल मैदान तक ले जाया गया जहां मैदान में पंचायत द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई इसके बाद रामद्वारा राकेट छोडक़र रावण दहन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह सिसौदिया ने अपने स्टाफ के साथ व्यवस्था संभाल रखी जिसके कारण शांतिपूर्ण तरीके से रावण संपन्न हुआ। Post navigation भक्तिमय संगीत की स्वर लहरियों पर देररात तक मां की आराधना में लीन रहे धर्मावलंबी बीएसडब्लू के विद्यार्थियों ने किया किताबों का वितरण